July 24, 2025

27 फरवरी को होगा पल्स पोलियो अभियान

1 min read
Spread the love

सतना- जिले में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने 27 फरवरी को पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। जिले में इस दिन कुल 2623 टीकाकरण बूथों पर दवा पिलाई जाएगी। यह जानकारी कलेक्टर अनुराग वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न समय-सीमा प्रकरणों की बैठक में दी गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक अवधिया ने बताया कि जिले के 3 लाख 61 हजार 580 बच्चों को पोलियो दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। जिले में 516 शहरी क्षेत्र और 2023 ग्रामीण क्षेत्र मिलाकर कुल 2623 टीकाकरण बूथ बनाए गए हैं। इसके अलावा मोबाइल टीम और ट्रांजिट बूथ भी बनाए जाएंगे। प्रथम दिन रविवार 27 फरवरी को टीकाकरण केन्द्रो पर बच्चो को पोलियो दवा पिलाई जायेगी। इसके बाद 28 फरवरी और एक मार्च को राउण्ड-अप के तहत छूट गये शून्य से 5 वर्ष आयु के बच्चो को घर-घर जाकर दवा पिलाई जायेगी। उन्होने 27 फरवरी को टीकाकरण केन्द्र बनाये गये स्कूलो एवं संस्थाओ को खुला रखने की अपील की।

भारत विमर्श सतना म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *