November 8, 2026

फैजाबाद: बालिका के साथ हुआ मस्जिद में बेरहमी से दुष्कर्म

1 min read
Spread the love

शहर के कंधारी बाजार इलाके में सरेआम एक बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोपी उसी मोहल्ले का युवक बताया गया है। कैंट थानाध्यक्ष “राजेश कुमार”ने बताया कि बालिका के पिता की तहरीर पर दुष्कर्म की वारदात अज्ञात युवक के नाम दर्ज कर आरोपी की पहचान की जा रही है। बालिका का मेडिकल कराया जाएगा। आरोपी मुस्लिम समुदाय का बताया जा रहा है। मामले की संवेदनशीलता को भांपते हुए नियावां चौराहा समेत कंधारी बाजार समेत आसपास के इलाके में पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़िता के पक्षकार नियावां चौराहे पर नारेबाजी करने लगे हैं। पीड़िता का बयान कैंट पुलिस दर्ज कर चुकी है।

वह करीब 12 वर्ष की है। एसपी सिटी अनिल कुमार सिसोदिया समेत पुलिस बल कैंट थाना में मौजूद हैं। कैंट पुलिस के अनुसार दुष्कर्म का आरोपी सायं को सात बजे करीब बालिका को खींच कर एक मस्जिद परिसर के पास के कमरे में ले गया। कपड़ा उतार कर दुष्कर्म करने से पहले ही बालिका ने शोर मचा दिया। बालिका के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हुए तो युवक भाग निकला। कैंट पुलिस के अनुसार पिता की रिपोर्ट के आधार पर धारा 376, 506 व 511 के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ दर्ज कर लिया गया है।पीड़िता के पक्षकार पुलिस से जल्द से जल्द सख्त कार्यवाही की मांग कर रहे है,बता दे कि आरोपी मुस्लिम समुदाय का बताये जाने के कारण तमाम हिन्दू सगठनों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन इस दुष्कर्म के आरोपी को खोज लेने में कितनी जल्द कामयाब होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.