May 3, 2024

टाउनहाल में भारत पर्व का हुआ आयोजन

1 min read
Spread the love

सतना- गणतंत्र दिवस के अवसर पर सतना के सेमरिया चैराहा स्थित टाउनहाल में भारत पर्व का आयोजन किया गया। लोकतंत्र के लोकोत्सव भारत पर्व का शुभारंभ सांसद गणेश सिंह ने मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमांे का भी आयोजन हुआ। जिसमें छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत कर लोगांे को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में लोकनृत्य कलाकारों द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक लोकगीत एवं नृत्यों की धूम रही। कलाकारों ने बुंदेली लोकगीत और लोक गायन प्रस्तुत किया। इस बीच प्रदेश की उपलब्धियों पर आधारित विकाय यात्रा और जनकल्याण योजनाओं, कार्यक्रमों से संबंधित पोस्टर प्रर्दशनी का भी आयोजन किया गया। भारत पर्व कार्यक्रम में सांसद गणेश सिंह, कलेक्टर अनुराग वर्मा, नगर निगम कमिश्नर तन्वी हुड्डा, जिला पंचायत सीईओ डाॅ. परीक्षित राव, अपर कलेक्टर राजेश शाही, डिप्टी कलेक्टर नीरज खरे सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

आहेस लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.