October 26, 2026

जानिये किसने कहा कि योगी आदित्यनाथ अपने हिन्दू होने का सबूत दें..

1 min read
Spread the love

क्या योगी आदित्यनाथ हिन्दू नही?

बिहार विधान में विपक्ष ने सदन के अंदर और बाहर सरकार के खिलाफ जमकर हंगामा किया। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के होली वाले बयान पर राबड़ी देवी ने कहा कि योगी और उनके माता-पिता हिन्दू है या नहीं इसकी पहले जांच हो। योगी आदित्यनाथ पहले दोनों सदनों में इस बात का प्रमाण दें कि वे हिन्दू हैं या नही।

दरअसल बिहार विधान परिषद में राजद विधायकों ने चारा घोटाले में मुख्य सचिव के नाम आने और किसानों की मक्के के फसल के मुद्दे पर परिषद पोर्टिको में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वहीं, पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने मुख्य सचिव अंजनी सिंह का चारा घोटाले में नाम आने पर उन्हें बर्खास्त करने की मांग की।राबड़ी देवी ने सीएम नीतीश पर जमकर भड़ास निकाली।
नीतीश की अंतरात्मा अब कहां-
राबड़ी देवी ने कहा कि अब सीएम नीतीश की अंतरात्मा क्यों नहीं जाग रही है। सिर्फ तेजस्वी के मुद्दे पर ही नीतीश की अंतरात्मा क्यों जागी। चारा घोटाले में शिवानंद तिवारी, राजबाला वर्मा, सुशील मोदी सहित कई लोग हैं। मगर सजा सिर्फ लालू यादव को क्यों मिल रही है। राबड़ी ने कहा कि सबने मिलकर लालू को फंसाया है।
‘बीजेपी दंगा करने बाली पार्टी’ –
वहीं, त्रिपुरा में लेलिन की मूर्ति तोड़ने के मामले पर राबड़ी देवी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी दंगाई पार्टी है। जहां-जहां बीजेपी की सरकार है वहां इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा रहा और आने वाले समय में बीजेपी पूरे देश में दंगा करा देगी।इसका मतलब राबड़ी देवी भविष्य भी जानती है की भाजपा पुरे देश में आने बाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.