February 16, 2026
Spread the love

चित्रकूट- माँ मन्दाकिनी के प्रदूषण के चलते आज प्रभारी सीएमओ चित्रकूट ने भरत घाट स्थित शुलभ शौचालय को सील कर दिया। बता दे कि हमारे द्वारा पूर्व कई बार सील हुए शौचालय को लेकर नगर परिषद को अवगत कराया गया था कि इस शौचालय का गन्दा पानी सीधे माँ मन्दाकिनी मे जाता हैं। जिससे मन्दाकिनी प्रदूषित हो रही थी। जिसके चलते आज प्रभारी सीएमओ ऋषिनारायण सिंह (नायब तहसीलदार)ने शुलभ शौचालय को अनिश्चित समय के लिये सील कर दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि यह पुनः खोला जाएगा जब इसके गंदे पानी को रोकने के लिए सेफ्टिक टैंक की ब्यवस्था हो जाएगी।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *