November 12, 2026

यूपी मे बीजेपी के कैबिनेट मंत्री ने दिया इस्तीफ़ा

1 min read
Spread the love

लखनऊ- यूपी की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया इस्तीफा। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को लगा बड़ा झटका है। यूपी सरकार में मंत्री हैं और 5 बार के विधायक हैं स्वामी प्रसाद मौर्य, पिछड़े समाज के बड़े नेता हैं, 80 के दशक से राजनीति में हैं एवं 8 अगस्त 2016 को बीजेपी में हुए थे शामिल।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंपते हुए लिखा, ‘‘माननीय राज्यपाल जी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मंत्रिमंडल में श्रम एवं सेवायोजन व समन्वय मंत्री के रूप में विपरीत परिस्थितियों व विचारधारा में रहकर भी बहुत ही मनोयोग के साथ उत्तरदायित्व का निर्वहन किया है किंतु दलितों, पिछड़ों, किसानों बेरोजगार नौजवानों एवं छोटे- लघु एवं मध्यम श्रेणी के व्यापारियों की घोर उपेक्षात्मक रवैये के कारण उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल से मैं इस्तीफा देता हूं।”

भारत विमर्श भोपाल

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.