November 21, 2026
Spread the love

चित्रकूट- नगर परिषद चित्रकूट के रघुवीर मंदिर कामता नाथ तुलसी मार्ग में गेट का निर्माण किया गया था। जिसमे कामता नाथ पूर्वी मुखार बिन्द नाम लिखा जाना एसडीएम की सभा मे तय किया गया था। लेकिन सभी नियमों को नजर अंदाज करते हुए उस गेट में श्री सद्गुरु शिक्षा समिति एवं श्री सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट जानकीकुण्ड नाम अंकित कर दिया गया। हमारे द्वारा मझगवां एसडीएम एवं नगर परिषद सीएमओ के०पी०सिंह को लगातार इसके बारे में अवगत भी कराया गया। जबकि एसडीएम प्रबल शंकर त्रिपाठी से बात करने पर उन्होंने बताया था कि जल्द ही तीन दिवस में गेट का नाम पर्वतित किया जाएगा। लेकिन संस्था के द्वारा आदेश को दर किनार कर दिया और तीन दिवस बीत जाने के बाद भी अब तक नाम पर्वतित नहीं किया गया। आज नगर परिषद सीएमओ के सिंह से पूछा गया तो नाम बदलने की जगह टाल मटोल करते नजर आए अब ऐसा लग रहा है कि नगर परिषद कोई कार्यवाही ही नही करना चाहती है।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.