May 5, 2024

दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव के स्वर्गीय पिताजी को श्रद्धांजलि हेतु उद्यमिता विद्यापीठ में स्मृति सभा आयोजित

1 min read
Spread the love

चित्रकूट-  दीनदयाल शोध संस्थान के राष्ट्रीय संगठन सचिव श्री अभय महाजन के पूज्य पिताजी डॉ. नारायण सदाशिव (भैयासाहेब) महाजन जी का स्वर्गवास दिनांक 18 नवम्बर को वर्धा, महाराष्ट्र में हो गया था। दिवंगत पुण्य आत्मा को श्रद्धांजलि हेतु स्मृति सभा सोमवार को सायं 4.30 बजे उद्यमिता विद्यापीठ सभागार, चित्रकूट में आयोजित की गई। इसके अलावा दीनदयाल शोध संस्थान के सभी समाज शिल्पी दंपत्ति व स्वावलंबन ग्रामीण केंद्रों पर भी ग्रामवासियों के द्वारा स्मृति सभा का आयोजन हुआ। स्वावलंबन केंद्र गनीवां, चकौध, इटरौर, गोहानी, कैल्होरा एवं भरगवां में तरुण मंडल, महिला मंडल, ग्राम विकास समिति तथा बाल संस्कार शिविर के बच्चों ने स्वर्गीय डॉ. नारायण सदाशिव (भैयासाहेब) को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
उद्यमिता विद्यापीठ चित्रकूट में आयोजित स्मृति सभा के दौरान डीआरआई के सभी प्रकल्पों के प्रमुख पदाधिकारियों सहित चित्रकूट, सतना, बांदा एवं अन्य जिलों के गणमान्य लोगों ने स्वर्गीय डॉ नारायण सदाशिव जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि देकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
महन्त रामजी दास महाराज (अध्यक्ष निर्मोही अनीअखाड़ा), रामायणी कुटी के महन्त श्री रामह्र्दय दास जी महाराज, श्री भरत शरण दास जी महाराज कामतानाथ पूर्वी मुखार विंद, महन्त मदन गोपाल दास जी महाराज कामता नाथ प्रमुख द्वार, महन्त दिव्य जीवन दास जी महाराज दिगम्बर अनी अखाड़ा, कोठारी जी पुरानी लंका, डॉ रामनारायण त्रिपाठी गायत्री शक्तिपीठ, प्रदीप जी महाराज मत्यगजेेेेन्द्रनाथ जी
श्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय लोक निर्माण राज्यमंत्री उ प्र सरकार , रमेश जी सह प्रान्त प्रचारक कानपुर,  प्रकाश द्विवेदी विधायक बांदा, मनोज जी विभाग प्रचारक बाँदा , संजय जी विभाग प्रचारक सतना  बद्री प्रसाद त्रिपाठी चेयरमैन सहकारी बैंक बाँदा , चन्द्रप्रकाश खरे जिलाध्यक्ष भा ज पा  चित्रकूट , दिनेश तिवारी पूर्व जिलाध्यक्ष भा ज पा, राजभवन उपाध्याय बांदा, जलपुरुष जखनी संस्था जल ग्राम श्री उमाशंकर पांडेय, देव त्रिपाठी, वी के सिंह , जगदीश गौतम, रामेन्द्र गौतम, आलोक पांडेय  सुनील पटेल , रोहित मिश्रा प्रदेश उपाध्यक्ष भा ज पा युवा मोर्चा, रमेश अवस्थी अतर्रा राजेश द्विवेदी बाँदा,
डॉ मोहन यादव उच्च शिक्षा मंत्री मध्य प्रदेश शासन, श्रीमती ममता पाण्डेय महापौर सतना, श्री विष्णु त्रिपाठी (पूर्व महापौर ), श्री योगेश ताम्रकार प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा, श्यामलाल द्विवेदी विधायक त्योंथर रीवा, सुरेन्द्र सिंह गहरवार पूर्व विधायक,  अजय कटसेरिया कलेक्टर सतना, संजय श्रीवास्तव आर टी ओ सतना, डॉ वी के जैन ट्रस्टी सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट , नरेन्द्र त्रिपाठी  जिलाध्यक्ष भा ज पा सतना, समाजसेवी चन्द्रकमल त्रिपाठी ,  राकेश मिश्रा, लक्ष्मी यादव, श्री भाष्कर चतुर्वेदी ( आशु भैया ) , श्री रमेश सिंह , अनिल जायसवाल अध्यक्ष नगर निगम सतना, प्रशांत तिवारी मोन्टी भइया , कृष्णा पाण्डेय  , संजय आरख, श्रीमती प्रतिमा बागरी , वीरेन्द्र तिवारी , श्रीमती रविमाला सिंह , कलीम अहमद बच्चा, सुभाष शर्मा डाली सतना , रवि खरे , संजय मिश्रा कटनी , कार्तिकेय द्विवेदी, डॉ भरत मिश्रा (कुलपति महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय ) चित्रकूट,
प्रो0 पी आर थापक कुलपति (महाराजा छत्रशाल विश्वविद्यालय) छतरपुर , अनन्त कुमार सोनी चेयरमैन  एवं आर एस त्रिपाठी प्रतिकुलपति  ए के एस यूनिवर्सिटी सतना।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.