November 16, 2026

अयोध्या से चल कर आयी भरत यात्रा के दौरान हुआ भंडारा का आयोजन

1 min read
Spread the love

चित्रकूट- अयोध्या से चलकर चित्रकूट भरत यात्रा के दौरान आज बजरंग आश्रम नयागांव में विशाल भंडारा का आयोजन किया गया, इस भंडारे में चित्रकूट के सभी मठ मंदिरों से आये साधु संतों ने प्रसाद लिया। यह भारत यात्रा एवं भंडारा स्वामी श्री श्री पूज्य न्यत्य गोपाल जी महाराज एवं स्वामी श्री कमल महाराज के मार्गदर्शन में किया गया। भंडारे के दौरान स्वामी श्री मनमोहन दास जी महाराज एवं श्री अवध विहारी दास जी महाराज ने बताया कि यह यात्रा अयोध्या से चलकर चित्रकूट चारों धाम होते हुए पुनः अयोध्या के लिए प्रस्थान करेगी एवं चित्रकूट के सभी साधु संतों का आभार जताया कि सभी साधु संतो का यात्रा में बहुत बड़ा सहयोग रहा।
कामता नाथ प्रमुख द्वार के संत श्री मदन गोपाल दास जी महाराज ने कहा कि यह भरत यात्रा सभी को जोड़ने का काम कर रही है।इस भंडारे में मतगजेंद्र नाथ स्वामी के प्रदीप मुखिया जी एवं कथावाचक नीलू महाराज उपस्थित रहे।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.