May 9, 2024

हिंदू एकता महाकुंभ की तैयारियों को प्रदान की गति

1 min read
Spread the love

चित्रकूट उप्र- पद्म विभूषण जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य की अध्यक्षता में आगामी 15 दिसम्बर को होने जा रहे हिन्दू एकता महाकुम्भ, चित्रकूट की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के लिए जिलाधिकारी शुभांत कुमार शुक्ला, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल एवं मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने बड़ी पुलिया के समीप स्थित कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। अधिकारियों ने कार्यक्रम हेतु निर्धारित स्थान का ले-आउट देखा। आयोजकों से सुरक्षा तथा अग्निशमन से संबन्धित जानकारी प्राप्त किया। उन्होंने यातायात व्यवस्था सहित पार्किंग व्यवस्था का जायजा लिया। कार्यक्रम की भव्यता को देखते हुए उन्होंने विशिष्ट अतिथियों के सुरक्षा तथा प्रोटोकॉल से संबन्धित सुझाव दिया। भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए आवश्यक सुविधाओं तथा सुरक्षित भीड़ प्रबंधन का भी विश्लेषण किया गया। इसके बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक अनिल ने भी प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कार्यक्रम के संयोजक आचार्य रामचन्द्र दास ने बताया कि इस संक्रमणशील विश्व में हिन्दू समाज को आत्ममंथन करने की आवश्यकता को देखते हुए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में समाज की संगठित शक्ति के कारण उल्लेखनीय मील के पत्थर स्थापित हुए है। इस संगठित शक्ति से घबराकर अवसरवादी शक्तियाँ जाति, पंथ के भेद के आधार पर मतभेद पैदा करना चाहती हैं। ऐसे में समाज को एकजुटता के सूत्र में पिरोने के लिए हिंदू एकता महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने चित्रकूट के  अधिकारियों तथा स्थानीय निवासियों से मेजबानी तथा सहयोग की अपेक्षा की है।
स्थलीय निरीक्षण में डॉ अनिल त्रिपाठी, ई मुकेश चंद्र मिश्रा, विनोद पाण्डेय, नत्थू लाल मास्टर, राजा कुशवाहा, राजा निषाद, राम स्नेही कुशवाहा, आशाराम कुशवाहा, राम गोपाल, अनिल कुमार, अंबिका प्रसाद, शिवा कुशवाहा, चंद्र प्रकाश इत्यादि उपस्थित रहे।

सुभाष चंद्र ब्यूरोचीफ भारत विमर्श चित्रकूट उ०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.