July 25, 2025

समाजवादी ने आठ युवा नेताओं को पार्टी की दी जिम्मेदारी

1 min read
Spread the love

चित्रकूट उ०प्र०– समाजवादी पार्टी ने चैट चित्रकूट जिले से ताल्लुक रखने वाले आठ युवा नेताओं को राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रदेश और जिला स्तर तक जिम्मेदारी दी जिनके आज प्रथम बार चित्रकूट आगमन होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया है और राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताया है।
समाजवादी पार्टी मैं चित्रकूट जिले के 8 युवाओं को बड़ी जिम्मेदारी दी है जिसमें सपा नेता कमलेश पटेल को राष्ट्रीय सचिव योजन सभा लवलेश यादव को राष्ट्रीय सचिव मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड श्याम बिहारी यादव को प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ एजाज सिद्दीकी को प्रदेश सचिव मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड नवल पटेल को प्रदेश सचिव जनसभा उमाकांत यादव को प्रदेश सचिव छात्र सभा रामकिशोर कुरील को जिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ और अमोल सिंह को छात्र सभा का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है।
समाजवादी पार्टी में महत्वपूर्ण पदों पर मनोनयन के बाद युवा नेताओं के आज अपने गृह जनपद चित्रकूट प्रथम आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में सभी पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया और जिले को पार्टी नेतृत्व में इतना महत्वपूर्ण स्थान देने के लिए आभार जताया गया।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता वह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लोहिया वाहिनी डॉ निर्भय सिंह पटेल ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने जिले के साथियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश स्तर पर और जिले स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है जो शायद जिले के लिए गौरव की बात है उन्होंने कहा कि इन युवा साथियों के कंधे पर जो जिम्मेदारी दी गई है उसका यह सब तन्मयता और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे इसके लिए वह राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हैं और मनोनीत सभी युवा साथियों को शुभकामनाएं देते हैं उन्होंने कहा कि इन साथियों को जिस तरीके की जिम्मेदारी देकर राष्ट्रीय नेतृत्व ने विश्वास जताया है उस पर यह खरे उतरेंगे और भाजपा सरकार में आखिरी कील ठोकने का काम करेंगे। समाजवादी पार्टी में महत्वपूर्ण पदों पर मनोनयन को लेकर पदाधिकारियों ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का आभार व्यक्त करते हुए अपने पदों का ईमानदारी से निर्वहन कर आगामी 2022 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए जी जान से मेहनत करने का दावा किया है और कहां है कि समाजवादी पार्टी ने जितना विश्वास उन पर जताया है वह उस पर खरे उतरेंगे।

सुभाष चंद्र ब्यूरोचीफ भारत विमर्श चित्रकूट उ०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed