May 21, 2024

हॉकी अकादमी के बीच 23 अक्टूबर को लीग का अंतिम मुकाबला

1 min read
Spread the love

भोपाल- प्रथम जूनियर बालक इंटर अकादमी नेशनल हॉकी चैंपियनिशप-2021 के पांचवें दिन नवल टाटा हॉकी अकादमी जमशेदपुर, नामधारी इलेवन, राजा करण हॉकी अकादमी, राउंडग्लास पंजाब हॉकी क्लब अकादमी, साई अकादमी और एचआईएम ने अपने-अपने मुकाबले जीत लिए। हॉकी इंडिया तथा खेल और युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में चैंपियनशिप का आयोजन मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम की नवनिर्मित टर्फ पर किया जा रहा है।
दिन के पहले मुकाबले में नवल टाटा हॉकी अकादमी जमशेदपुर ने ओलंपियन विवेक सिंह हॉकी अकादमी को 4-1 से हराया। पहले क्वार्टर में नवल टाटा ने गोल करके 1-.0 की बढ़त बना ली। दूसरे क्वार्टर में विवेक सिंह की ओर से गोल हुआ और स्कोर 1-1 की बराबरी पर आ गया। नवल टाटा ने तीसरे क्वार्टर में 2 तथा चौथे क्वार्टर में 1 गोल करके 4-1 से मैच अपने नाम कर लिया। टाटा नवल के दिलबर बार्ला ने 2 गोल किए।
दिन के दूसरे मुकाबले में नामधारी इलेवन ने आरवी अकॉदमी ऑफ हॉकी को 9-2 से पराजित किया। नामधारी ने पहले क्वार्टर में 1, दूसरे और तीसरे क्वार्टर में 2-2 तथा चौथे क्वार्टर में 4 गोल किए। वहीं, आरवी अकादमी की ओर से पहले और तीसरे क्वार्टर में 1-1 गोल किया गया। नामधारी की ओर से मोखरम ने सर्वाधिक 5 गोल किए।
दिन के तीसरे मुकाबले में राजा करण हॉकी अकादमी ने मुंबई स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन को एकतरफा मुकाबले में 7-0 से शिकस्त दी। राजा करण की ओर से पहले ही क्वार्टर में 3 गोल दागे गए। दूसरे क्वार्टर में 1 और तीसरे क्वार्टर में 3 गोल किए।
दिन के चौथे मुकाबले में राउंडग्लास पंजाब हॉकी क्लब अकादमी ने माता साहिब कौर हॉकी अकादमी को 9-1 से पराजित किया। मैच का पहला गोल माता साहिब की ओर से किया गया। लेकिन, इसके बाद राउंडग्लास पंजाब ने कोई मौका नहीं दिया और गोल की झड़ी लगा दी। पहले ही क्वार्टर में राउंडग्लास की ओर से 2 गोल किए गए। दूसरे क्वार्टर में 1, तीसरे में 4 और चौथे क्वार्टर में 2 गोल दागे। सवराज सिंह और गुरशरणप्रीत सिंह टीम के लिए 2-2 गोल किए।
दिन के पांचवें मुकाबले में साई अकादमी कोलकाता ने मार्कंडेश्वर हॉकी अकादमी को 6-1 से हरा दिया। साई अकादमी ने पहले क्वार्टर में 2, दूसरे में 3 और तीसरे क्वार्टर में 1 गोल किया। मार्कंडेश्वर अकादमी ने चौथे क्वार्टर में एकमात्र गोल किया।
दिन के छठे मुकाबले में एचआईएम अकादमी ने सिटीजन हॉकी इलेवन को 3-0 से पराजित किया। पहले क्वार्टर में दोनों टीमें गोल करने का प्रयास करती रही। दूसरे क्वार्टर में एचआईएम ने गोल करके 1-0 की बढ़त ले ली। तीसरे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ। चौथे क्वार्टर में एचआईएम ने 2 गोल करते हुए 3-0 से मैच अपने नाम कर लिया।

चैंपियनशिप में 23 अक्टूबर के मुकाबले

  1. मालवा हॉकी अकादमी हनुमानगढ़ विरूद्ध सेल्यूट हॉकी अकादमी, प्रातः 6ः45 से
  2. हुबली हॉकी अकादमी विरूद्ध रिपब्लिकन स्पोर्ट्स क्लब, प्रातः 8ः30 से
  3. जय भारत हॉकी अकादमी विरूद्ध थिरूमालवलवन हॉकी अकादमी, प्रातः 10ः15 से
  4. महाराजा रणजीत सिंह हॉकी अकादमी विरूद्ध एसजीपीसी हॉकी अकादमी, दोपहर 12ः00 से
  5. लक्ष्मी अम्मल स्पोर्ट्स अकादमी विरूद्ध वेदीपट्टी राजा हॉकी अकादमी, दोपहर 1ः45 से
  6. मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी विरूद्ध तमिलनाडु हॉकी अकादमी, दोपहर 3ः30 से

भारत विमर्श भोपाल म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.