September 20, 2024

संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का जमकर किया विरोध

1 min read
Spread the love

सतना- संयुक्त किसान मोर्चा जिला सतना  ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के सतना दौरे में सिविल लाइंस चौराहे पर भारी पुलिस मौजूदगी में जबरदस्त विरोध किया। उपस्थित किसान मजदूरों ने कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर वापस जाओ एवं नए कृषि कानून वापस लो के नारे लगाए। संयुक्त किसान मोर्चा के जिला संयोजक अरुण सिंह का कहना है की दिल्ली के सीमाओं पर पिछले 10 महीनों से ज्यादा समय बीत गया किसान धरने पर बैठा है और कृषि मंत्री उनकी मांगें मानने को तैयार नहीं है भाजपा सरकार किसानों के मुद्दों को हल करने के मूड में नहीं है उनके इस अनदेखी की वजह से 600 से अधिक किसान  शहीद हो चुके हैं उनके परिजनों के प्रति मंत्री जी ने कोई संवेदना नही जताई यहां तक कि शोक भी नहीं व्यक्त किया। वो किस मुँह से किसान सम्मेलन करने के लिए आ रहे हैं  किसान एक बोरी खाद के लिए दिनभर लाइन में लगा रहता है और कृषि मंत्री जी को एक बोरी पर ढाई सौ रुपए के मूल्य वृद्धि करने में 1 मिनट का वक्त भी नहीं लगता ।कृषि मंत्री जी किसी भी प्रकार से किसानों के मामलों पर संवेदनशील नहीं है और अपनी नैतिकता खो चुके हैं अब उन्हें जनता के बीच जाने का कोई अधिकार नहीं है कृषि मंत्री जी का रवैया अहंकारी है वह सिर्फ किसानों को लॉलीपॉप देना चाहते हैं।सीटू जिला संयोजक वीरेंद्र सिंह रावल  कहा कि जुमलेबाज सरकार के कृषि मंत्री रेगाँव के किसानों को किसान सम्मेलन के नाम पर छलने जा रहे हैं जो सफल नही होगा। कृषि मंत्री जहां जहां सभा करेंगे वही पर कल से संयुक्त किसान मोर्चा किसानों के साथ सभा कर कृषि कानून से होने वाले नुकसान की बात रखेंगे और इस सरकार की दमनकारी नीति का विरोध करेंगे।संयुक्त किसान मोर्चा के प्रवक्ता सुनील सिंह ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए बताया कि कृषि मंत्री का रवैया अहंकारी है वो अपनी नैतिकता खो चुके हैं उन्हें पद से स्तीफा दे देना चाहिये इस प्रदर्शन में अरुण सिंह एड जिला संयोजक संयुक्त किसान मोर्चा वीरेंद्र सिंह रावल जिला संयोजक सीटू विजय देवसेना कोषाध्यक्ष रामसरोज कुशवाहा अखिल भारतीय किसान सभा सुभाष पांडेय किसान मजदूर महासंघ घनश्याम पांडेय कृष्णेन्द्र सिंह ब्लॉक अध्यक्ष किसान कांग्रेस ब्रजेन्द्र अग्निहोत्री रामजी डोहर रामफल गुप्ता संजय बांका किसान प्रकोष्ठ आप आदि कई किसान साथी उपस्थित रहे।

आहेश लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.