सतना का लाल कर्णवीर सिंह राजपूत देश के लिए हुए शहीद
1 min read
सतना- उतैली वार्ड 22. निवासी आज सुबह सोपियां कश्मीर इनकाउंटर में माँ भारती के लाल भारत देश का वीर जवान 21 राजपूत रेजिमेंट 44RR के वीर जवान कर्णवीर सिंह राजपूत अपना शौर्य एवं वीरता दिखाते हुए वीर गति को प्राप्त हुए। इस दुख के क्षण में ईश्वर परिवार को सहनशक्ति प्रदान करे एवं शहीद की पुण्य आत्मा को ईश्वर अपने चरणों मे जगह दे शांति दे। जानकारी के अनुसार सुबह 4 बजे आतंकियों से मुठभेड़ में 3 जवान शहीद हो गए ।खबर मिलने पर घर मे लोगो का रो रो कर बुरा हाल है । वही जिला कलेक्टर अजय कटेसरिया और रामपुर विधायक विक्रम सिंह परिजनों से मिलने उनके घर पहुचे और इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े है। ऐसे वीर सपूत को हमारी भारत विमर्श न्यूज़ की टीम सलाम करती।
आहेश लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना म०प्र०