July 10, 2025

अमृत महोत्सव कार्यक्रम 2 अक्टूबर से 14 नवंबर तक

1 min read
Spread the love

सतना- 29 सितम्बर 2021/राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 2 अक्टूबर से 14 नवम्बर 2021 तक पैन इंडिया अवेयरनेस एंड आउटरीच प्रोग्राम के तहत कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ 2 अक्टूबर को राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविद द्वारा मुख्य न्यायाधीश उच्चतम न्यायालय, विधि एवं न्याय मंत्री, कार्यपालक अध्यक्ष नालसा तथा अध्यक्ष उच्चतम न्यायालय विधिक सेवा समिति की उपस्थिति में किया जायेगा। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सतना अविनाश चंद्र तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दूरदर्शन पर एवं यू-ट्यूब की लिंक https://www.youtube.com/watch?v=UQR9IJZQVWY के माध्यम से किया जायेगा।

भारत विमर्श सतना म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *