September 28, 2026
Spread the love

सतना- 27 सितम्बर 2021/जिला रोजगार कार्यालय सतना द्वारा 29 सितम्बर 2021 को प्रातः 10 बजे से जिला रोजगार कार्यालय सतना में रोजगार मेला आयोजित किया जायेगा। रोजगार मेले में आईटीआई, डिप्लोमा एवं स्नातक उत्तीर्ण शैक्षणिक योग्यताधारी 18 से 28 वर्ष आयुवर्ग के पुरुष एवं महिला बेरोजगार आवेदक मूल प्रमाण पत्रों के साथ सम्मिलित हो सकते हैं।
जिला रोजगार अधिकारी सीमा वर्मा ने बताया कि रोजगार मेले में यशस्वी एकेडमी सतना द्वारा मशीन ऑपरेटर एवं जस्ट इंडिया कंपनी द्वारा फील्ड ऑफीसर, टेली कॉलर पद के लिये आवेदकों को चयनित किया जायेगा। रोजगार मेले में सम्मिलित होने वाले आवेदक मास्क लगाकर आयेंगे और सोशल डिस्टेसिंग के नियमों का पालन करेंगे।

भारत विमर्श सतना म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.