September 28, 2026

सतना नहर नही तो वोट नही ,चुनाव का किया बहिष्कार

1 min read
Spread the love

सतना- सतना के रामपुर चौरासी की जनता ने किया रेगांव उप चुनाव का बहिष्कार, नर्मदा जल आंदोलन संघर्ष समिति के अध्यक्ष पेहिर सिंह पथरहा ने कहा कि हर बार चुनाव के समय हर पार्टी के नेता आतें हैं बड़े बड़े वादे कर के चले जाते और जनता को वेबकूफ बनाते है, लेकिन अब रामपुर चौरासी की जनता ने ठान लिया हैं कि, जब तक बरगी नहर का पानी सतना नही आ जाता हैं, तब तक हम लोग चुनाव का बहिष्कार करेंगे ।पेहिर सिंह ने आज रामपुर चौरासी के ग्रामीणों के साथ एक बैठक में कहा कि, पिछले 27 सालों से हम रेगांव की जनता बरगी नहर के पानी का इंतजार कर रही हैं, लेकिन आज तक बरगी का पानी नही आया, जिस कारण रेगांव विधान सभा की 40 ग्राम पंचायते प्रभावित हो रही हैं और जब तक बरगी नहर का पानी रेगांव की जनता को नही मिलेगा तब तक रेगांव उपचुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। इस बैठक में साहब लाल सिंह, राकेश सिंह, रामलाल सिंह, कमलेश चौधरी, अमन पाठक, कक्कू सिंह, प्रिंश सिंह लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

आहेश लारिया ब्यूरो चीफ भारत विमर्श सतना म.प्र.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.