November 18, 2026

संस्थान ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

1 min read
Spread the love


चित्रकूट- बाल शिक्षा निशुल्क संस्थान खुटहा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जिसमें संस्थान के प्रत्येक सदस्यों ने खेतों की मेढों में गढ्डे खोदकर सागौन,जामुन,नीम,आम के पौधों का रोपण किया।संस्थान के संरक्षक मनोज गर्ग जी ने रोपण किये गये पौधों को जीवित रखने के लिए प्रतिदिन सिंचाई की व्यवस्था की कमेटी बनायी जिसमें संस्थान के सदस्यों को 1-1माह के लिए उन रोपित पौधों को गोद लेना होगा।संस्थान के अध्यक्ष राजकरण पटेल ने सभी सदस्यों के साथ पर्यावरण को बचाने के लिए और गाँव को हराभरा बनाये रखने की शपथ दिलाई।इस कार्यक्रम में संस्थान के संस्थापक मनीष कुमार,उपाध्यक्ष महेश,सचिव राजकरन प्रजापति,वरिष्ठ सहायक समिति सदस्य सत्तीश परिहार,रामदयाल,धीरज,सोमदत्त यादव,पंकज श्रीवास,जुगुल किशोर,दीपक कुमार आदि सदस्य उपस्थित थे।

सुभाष पटेल ब्यूरोचीफ भारत विमर्श चित्रकूट उ०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.