September 28, 2026

अब थैले में मिलेगा राशन – मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह

1 min read
Spread the love


सतना- खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह ने मुख्यमंत्री श्री चौहान से चर्चा की। उन्होंने बताया हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता यह है कि प्रदेश का कोई भी गरीब भूखा नहीं रहे। प्रदेश में 4 करोड़ 80 लाख हितग्राहियों को राज्य शासन द्वारा राशन वितरित किया जाता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि जुलाई माह तक सभी पात्र हितग्राहियों को राशन उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि तीन माह का राशन राज्य शासन की ओर से और दो माह का राशन केन्द्र सरकार की ओर से उपलब्ध करवाया जा रहा है। अब हितग्राहियों को राशन थैले में उपलब्ध कराया जाएगा।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्शचित्रकूट म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.