October 26, 2026

भाजपा नेता एड. बृजेंद्र खम्परिया ने गुनौर के समस्त व्यापारियों से की अपील

1 min read
Spread the love

पन्ना- वैश्विक महामारी कोरोना की दूसरी लहर से स्थिति भयावह बनी हुई है । मौत आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है । जिसे रोकने के लिए सरकार ने देशभर में लॉकडाउन लगाया हुआ है । और इसी के साथ वैक्सीन भी लोगों को लगाई जा रही है । लॉकडाउन लगे करीब डेढ़ महीना बीत चुका है । अब शासन ने पन्ना जिले में 1 जून से अनलॉक की शुरुआत की है । जिसमें सब्जी , किराना दुकान , मेडिकल स्टोर , आटा चक्की , कपड़ा दुकाने , ऑटो पार्ट्स, कीटनाशक की दुकाने आदि छोटे व्यापारियों को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक दुकानें खोलने की छूट दी गई है । ऐसे में जो लोग घरों में महीनों से कैद थे । अब खाद सामग्री के अलावा अन्य चीजों की खरीदारी करने के लिए बाजार में भारी संख्या में लोग उमड़ रहे हैं । ऐसे में संक्रमण खतरा बढ़ने के ज्यादा आसार हैं । जिसको लेकर भाजपा नेता एडवोकेट बृजेंद्र खम्परिया ने चिंता जाहिर करते हुए अपने साथियों के साथ बुधवार को बस स्टैंड गुनौर पहुंचकर कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए लोगों से अपील की है । गुनौर के समस्त दुकानदारों व्यापारियों ग्राहकों से अपील करते हुए कहा कि अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है । अभी भी कोरोना कई जगह कोहराम मचाए हुए हैं ऐसे में सावधानी बरतना अति आवश्यक है । अगर हमें कोरोना की तीसरी लहर से बचना है तो शासन द्वारा जारी कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी व्यापारी बंधु अपनी दुकानों के सामने 2 गज की दूरी बनाकर गोला बनाएं ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने में आसानी हो और सभी ग्राहकों से व्यापारी बंधु मास्क लगाने के लिए अपील करें । अगर कोई ग्राहक मास्क नहीं लगाता है । तो उन्हें सामान ना दे । इसके साथ ही उन्होंने वैक्सीन लगवाने के लिए सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अगर कोरोना से बचना है तो वैक्सीन अवश्य लगवाएं । अफवाहों पर ध्यान ना दें । वैक्सीन पूर्णता सुरक्षित है । सुरक्षा को देखते हुए वैक्सीन लगवाना अति आवश्यक है । युवा बढ़-चढ़कर वैक्सीन अवश्य लगवाएं साथ ही साथ ही दूसरों को भी जागरूक करें । कोरोना हारेगा , भारत जीतेंगा ।। सभी लोग शासन प्रशासन का सहयोग करें । आपको बता दें कि गुनौर में नगर के कई प्रतिष्ठित व्यापारी आमजन असमय काल के गाल में समा चुके हैं । जिससे नगर में भय का माहौल व्याप्त था । इसीलिए सावधानी बरतकर कोविड नियमो का पालन करें । तथा वैक्सीन अवश्य लगवाएं ताकि कोरोना की तीसरी लहर का सामना न करना पड़े ।

संदीप विश्वकर्मा ब्यूरोचीफ भारत विमर्श पन्ना म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.