November 18, 2026

किसानों की शिकायत पर पहुंची अमिता बागरी

1 min read
Spread the love

पन्ना – किसानों की शिकायत पर जिला मंत्री महिला मोर्चा पन्ना अमिता बागरी ने गुनौर विधानसभा के क्षेत्र अंतर्गत खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया ।जिसमे सुगरहा खरीदी केंद्र एवं गुनौर मुख्यालय में स्थित गेहूं खरीदी केन्द्रों के किसानों से उनकी समस्याओं पर चर्चा की । वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने 2 गज दूरी बनाए रखने व मास्क पहनने के लिए कहा । उसी दौरान माक्स वितरित कर किसानों को माक्स पहनाए साथ ही किसानों को पानी पाउज एवं बिस्किट वितरित किए इस दौरान सोनू पाठक, जितेंद्र रजक मंजू विश्वकर्मा, धीरेंद्र बागरी एवं स्थित केंद्रों में दर्जनों किसान मौजूद रहे अमिता बागरी ने गेहूं खरीदी केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान किसानों से चर्चा में कहा कि प्रदेश सरकार पंजीकृत सभी किसानों का गेहूं खरीदेगी। किसान गेहूं को अच्छी तरह से साफ करने के बाद ही बिक्री के लिए लेकर आएं। क्योंकि खरीदी केंद्रों में किसानों को कोई समस्या ना हो। उन्होंने खरीदी केन्द्र के प्रभारियों से कहा कि वे गेहूं लेकर आने वाले किसानों से अच्छा व्यवहार करें और उनकी पूरी मदद करें। बागरी ने किसानों और खरीदी केन्द्र के प्रभारियों से कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए वे सोशल डिस्टेंशिंग का पालन करें और दो लोगों के बीच कम से कम 6 फिट की दूरी बनाएं रखें। किसान खरीदी केन्द्र पर मास्क लगाकर या गमछा बांध कर आएं। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि किसानों के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।

संदीप विश्वकर्मा ब्यूरोचीफ भारत विमर्श पन्ना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.