November 10, 2026

कोविड-19 का आयुर्वेदिक वर्चुअल संगोष्ठी का आयोजन 10 मई को

1 min read
Spread the love

चित्रकूट- 9 मई 2021 ‌‌। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में आनंदीबेन पटेेेेल मध्यप्रदेश एवं उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल एवं विश्वविद्यालयो की कुलाधिपति की सदप्रेरणा एवं कुलपति प्रोफेसर नरेश चंद्र गौतम के संरक्षक्तव में अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय द्वारा ‘ कोविड-19 का आयुर्वेदिक समाधान ‘ विषयक पर 10 मई 2021 को प्रातः 11 बजकर 30 मिनट से एक दिवसीय वर्चुअल राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय संगोष्ठी की अध्यक्षता कुलपति प्रोफेसर नरेश चंद्र गौतम करेंगे। वर्चुअल सेमिनार में मुख्य वक्ता डॉ परमेश्वर अरोड़ा एमडी आयुर्वेद बीएचयू एवं वरिष्ठ परामर्शदाता सर गंगा राम अस्पताल नई दिल्ली हैं। एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के आयोजन अध्यक्ष डा. आंजनेय पांडेय , अधिष्ठाता अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय तथा आयोजन सचिव वैद्य डॉक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव प्रभारी आयुर्वेद, अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय है। इस आशय की जानकारी देते हुए संगोष्ठी के आयोजन सचिव वैद्य डॉक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस संगोष्ठी के माध्यम से वर्तमान परिस्थिति में कोविड से बचाव हेतु आयुर्वेद का योगदान एवं समाधान विषय पर मंथन होगा। यह कार्यक्रम वर्चुअल प्लेटफॉर्म सिस्को वेबैक्स पर आयोजित किया जाएगा।

जावेद मोहम्मद विशेष सवांददाता भारत विमर्श चित्रकूट म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.