April 20, 2024

निःशुल्क कोविड उपचार मुख्यमंत्री उपचार योजना

1 min read
Spread the love

भोपाल- प्रदेश राज्य के समस्त आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए निशुल्क कोविड उपलब्ध कराने के लिए संकल्प वध्य है। राज्य शासन ने मुख्यमंत्री उपचार योजना लागू करने का निर्णय लिया है। प्रदेश के समस्त शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय द्वारा संचालित अस्पताल समस्त जिला चिकित्सालय सिविल अस्पताल एवं कोविड उपचार करने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रदेश सरकार द्वारा समस्त कोविड मरीजों को पूर्णतया निःशुल्क उपचार कराया जा रहा है। इसे हेतु शासकीय अस्पतालों में 395 आई०सी०यू० और एच० डी० यू० बेड 13334 ऑक्सीजन युक्त बेड एवं 20601 आइसोलेशन बेड उपलब्ध कराए गए हैं। प्रदेश के कुछ जिलों में निजी चिकित्सा महाविद्यालय द्वारा संचालित अस्पतालों में आवश्यक संख्या में आइसोलेशन एवं आई०सी०यू० एच०डी०यू० बेड अनुबंधित किए गए हैं प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को निःशुल्क उपचार हेतु आयुष्मान योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। इस कार्ड के माध्यम से यह कार्ड धारी आयुष्मान संबंध अस्पतालों में निःशुल्क उपचार करा सकते हैं। राज्य शासन ने 20% बेड आयुष्मान हितग्राहियों को रखने के लिए कहा गया है।

भारत विमर्श भोपाल म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.