March 28, 2026

चित्रकूट में सैनिटाइज का कार्य लगातार जारी

1 min read
Spread the love

चित्रकूटनगर परिषद चित्रकूट के द्वारा सभी जगहों पर फायर बिग्रेड से सैनिटाइज कराने का कार्य निरंतर चल रहा है। नगर परिषद मुख्य कार्यपालन अधिकारी के०पी०सिंह के आदेशानुसार स्वच्छता प्रभारी प्रभात सिंह और उनकी टीम को यह जिम्मेदारी दी गई है। आज नगर परिषद कार्यालय, महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय पी०डब्लू०डी०गेस्टहाउस, चित्रकूट के सभी बैंकों में फायर ब्रिगेड से किया गया। साथ ही अलाउंसमेन्ट कर लोंगों को जागरूक किया। आदि सभी स्थानों में सैनिटाइज कराया गया। और जिन जगहों पर फ़ायर ब्रिगेड नही पहुंच पा रहा है उन जगहों पर पिट्ठू मशीन के द्वारा कराया जा रहा है।

जावेद मोहम्मद विशेष सवांददाता भारत विमर्श चित्रकूट म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed