December 13, 2025

सपा के कार्यकर्ता नही मनायेगे होली

1 min read

चित्रकूट- समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता नही मनायेगे होली का त्योहार। अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष घनश्यामदास एडवोकेट ने दी जानकारी। पार्टी जिलाध्यक्ष अनुज यादव सहित 12 कार्यकर्ताओ को बीते 16 मार्च को मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और राजद्रोह का मुकदमा पंजीकृत किया गया था । जिसको अधिवक्ता संघ ने पंचायत चुनाव में सपा कार्यकर्ताओ को साजिशन उत्पीड़न किये जाने का भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है । उन्होंने कहा विरोध प्रदर्शन करना लोकतंत्र में जनता का मौलिक अधिकार है।उन्होंने कहा कि सरकार लोकतंत्र को कुचलने में तुली हुई है जिसकी वह निंदा करते है और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर निर्णय लिया है कि पार्टी के कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न के विरोध में समाजवादी पार्टी के लोग होली नही मनायेगे।

भारत विमर्श ब्यूरो चीफ सुभाष पटेल चित्रकूट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *