February 11, 2026

व्यापम घोटाला पार्ट-2 का हुआ विरोध प्रदर्शन

1 min read
Spread the love

चित्रकूट –महात्मागांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कृषि संकाय के छात्रों ने व्यापम घोटाला 2 के विरोध मे मध्यप्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध स्वरूप विश्वविद्यालय मेन गेट पर लगाया सब्जी का ठेला।
कृषि भर्ती घोटाले की उच्च स्तरीय जांच , भर्ती को निरस्त कर पुनः परीक्षा आयोजित करने की मांग हुई तेज ।
मध्यप्रदेश में विगत दिनों हुए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी की भर्ती परीक्षा में धांधली का आरोप कृषि छात्रों ने लगाया है । ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कृषि संकाय के कृषि छात्रों का कहना है कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा व्यापमं के माध्यम से जो व्यापक रूप से फर्जीवाड़ा किया गया है वह छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ है। मध्य प्रदेश के सभी कृषि के स्नातक एवं परास्नातक छात्र इस घोटाले के खिलाफ पिछले 34वें दिन से ही आंदोलित है । और प्रदेश स्तर पर प्रतिदिन किसी न किसी स्वरूप में अपना विरोध प्रदर्शन प्रकट कर रहे हैं। राज्य स्तरीय विरोध के इसी क्रम में आज महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट के कृषि संकाय के छात्रों द्वारा ग्रामोदय विश्वविद्यालय के मेन गेट पर सब्जी का ठेला लगाकर लोगो को सब्जी बेची गई। छात्रों ने नारेबाजी करके सरकार से गुहार लगाई कि जल्द से जल्द व्यापम में हुये फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। छात्रों ने इस प्रकरण की सीबीआई जांच कराई जाने की मांग करते हुए कहा है कि जो भी अधिकारी और छात्र इस फर्जीवाड़े में लिप्त है उन सभी के खिलाफ जल्द से जल्द कठोर कार्रवाई करें । एवं कार्यवाही में पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए भर्ती को निरस्त किया जाए। साथ ही नई परीक्षा कराए जाने का नोटिफिकेशन जल्द से जल्द जारी करें। ताकि 21600 बच्चों का भविष्य बर्बाद होने से बच जाए।

जावेद मोहम्मद (विशेष सवांददाता) , भारत विमर्श चित्रकूट म0प्र0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *