February 15, 2026

व्यापम घोटाला पार्ट 2 मे मसाल जलाकर विरोध प्रदर्शन किया

1 min read
Spread the love

चित्रकूट। ग्रामोदय विश्विद्यालय चित्रकूट के कृषि संकाय के छात्रों ने व्यापम घोटाला 2 के विरोध मे विशाल मशाल आक्रोश रैली निकाली
ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी की भर्ती परीक्षा में व्यापम द्वारा जो व्यापक रूप से फर्जीवाड़ा किया गया है मध्य प्रदेश के सभी कृषि महाविद्यालय के छात्र इस घोटाले के खिलाफ आंदोलित है उसके विरोध में आज महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट के कृषि संकाय के छात्रों द्वारा ग्रामोदय विश्वविद्यालय के मेन गेट से लेकर आरोग्यधाम गेट तक विशाल मशाल आक्रोश रैली निकाली गई एवं नारेबाजी करके सरकार से गुहार लगाई कि सरकार जल्द से जल्द व्यापम में हुए फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ करें और जो भी अधिकारी और छात्र इस फर्जीवाड़े में लिप्त है उन सभी के खिलाफ जल्द से जल्द कठोर कार्यवाही करें एवं कार्यवाही में पारदर्शिता सुनिश्चित करें। परीक्षा पुनः जल्द से जल्द कराई जाए उसका नोटिफिकेशन जारी करें ताकि 21600 बच्चों का भविष्य बर्बाद होने से बच जायें। रैली समापन के बाद चित्रकूट विधायक नीलांशु चतुर्वेदी को कृषि छात्रों ने आरोग्यधाम गेट पर कृषि घोटाले 2 के बारे में अवगत कराकर ज्ञापन सौंपा । व विधायक ने घोटाले को विधानसभा में गंभीरता से रखने की बात कही और दोषियों पर कडी से कडी कार्यवाही होगी ऐसा आश्वासन दिया । वहीं किसान रक्षा पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रविन्द्र चौबे व्यापम घोटाला पार्ट 2 फर्जी वाड़े की घोर निंदा की और कहा कि हम सभी छात्रों के साथ है।

जावेद मोहम्मद (विशेष सवांददाता), भारत विमर्श चित्रकूट मप्र.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *