महिलाओं को समर्पित रही महाआरती
“रामघाट में मां मंदाकिनी ट्रस्ट द्वारा मंदाकिनी महाआरती अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को रही समर्पित”
चित्रकूट। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रामघाट में होने वाली मंदाकिनी महाआरती महिलाओं को समर्पित की गई। महिलाओं ने महाआरती की। इस अवसर पर घाटों को दियो से सजाया गया। नवांगतुक चित्रकूट जिला अधिकारी शुभ्रांत शुक्ला एवं इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज महा आरती में सम्मिलित हुए। महा आरती के पश्चात नारी सशक्तिकरण को प्रदर्शित करती स्कूली छात्राओं द्वारा दिवारी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति की गई।
रामघाट में आरती स्थल पर जिला बेसिक शिक्षा विभाग चित्रकूट द्वारा बनाई गई महिलाओं को समर्पित आकर्षक रंगोली आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी रही।
सुभाष पटेल ब्यूरोचीफ़ भारत विमर्श चित्रकूट उप्र
