December 13, 2025

मनाया गया अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस

1 min read
Spread the love

चित्रकूट। अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नेहरु युवा केंद्र चित्रकूट के तत्वाधान में पुराना बस स्टैंड सीतापुर चित्रकूट में वृहद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन गीता कुशवाहा राष्ट्रीय युवा स्वयं सेविका चित्रकूट ब्लाक कर्वी ने किया व अनामिका सिंह ने महिला सशक्तिकरण के विषय में वहुत ही ओजपूर्ण विचार रखे। रंजना उपाध्याय ने माहिलाओ द्वारा किये जा रहे उल्लेखनीय कार्यो को सराहा, दिव्या त्रिपाठी ने नारी सशक्तिकरण के आयोजन को महत्वपूर्ण बताया। प्रो० सीमा कुमारी ने महिलाओ को जागरूक किया, राजू कुशवाहा मंडल अध्यक्ष नेहरु युवा केंद्र ने कार्यक्रम को संचालित किया। अनामिका, प्रिय उपाध्याय, अंजलि उपाध्याय एवं अन्य महिलाओ को इस अवसर पर शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में रंजना उपाध्याय पू० प्रदेश अध्यक्ष भा०ज०पा० एवं विशिष्ट अथिथि के रूप में दिव्या त्रिपाठी प्रधान, प्रो० सीमा कुमारी गो०तु०म० डिग्री कालेज सीतापुर, डा० वंशगोपाल गो०तु०म० डिग्री कालेज सीतापुर, गोपाल कृष्ण पू०मा०हरिहरपुर, अशोक सिंह प्रा०वि० ठर्री, तुषार कान्त शास्त्री ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट, संतोष त्रिपाठी, सेमरिया जगन्नाथवासी, दिनेश सिंह उपस्थित रहे।

सुभाष पटेल ब्यूरो चीफ भारत विमर्श कर्वी चित्रकूट उप्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *