November 10, 2026

नानाजी की पुण्यतिथि पर मानस पाठ एवं श्रद्धांजलि का कार्यक्रम

1 min read
Spread the love

चित्रकूट। भारतरत्न नानाजी देशमुख की 11 वीं पुण्यतिथि पर 26 फरवरी को प्रातः 7 बजे से श्रीरामचरितमानस पाठ का शुभारंभ हो चुका है और 27 फरवरी को हवन के पश्चात दीनदयाल परिसर चित्रकूट के पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में बने उनके श्रद्धा स्थल के समक्ष श्रद्धांजलि का कार्यक्रम रहेगा। उसके पश्चात प्रातः 10 बजे से साधु संतों के प्रसाद के बाद भंडारा का आयोजन होगा।

भंडारा प्रसाद के साथ इन्दौर के सुप्रसिद्ध भजन गायक राजेश सांखला का भी भजन कार्यक्रम रहेगा, जिसमें गायक सांखला के भक्ति संगीत का आनंद भी श्रद्धांजलि में उपस्थित लोगों को सुनने को मिलेगा।

यह सारा कार्यक्रम जन सहभागिता से ही संपन्न हो रहा है, जिसके लिए चित्रकूट क्षेत्र के कई गांव एवं देश भर के कई स्थानों से नानाजी से जुड़े हुए तथा उनके कार्य के प्रति आस्था रखने वाले लोगों का चित्रकूट आना शुरू हो गया है। इस आयोजन को लेकर आयोजक मंडल द्वारा सारी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। दीनदयाल शोध संस्थान के प्रबंध मंडल के सभी सदस्य नानाजी के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में चित्रकूट आ चुके हैं।

दीनदयाल शोध संस्थान के प्रधान सचिव श्री अतुल जैन एवं संगठन सचिव श्री अभय महाजन ने सभी से आग्रह किया है कि श्रद्धांजलि एवं भंडारा प्रसाद के लिए आम जनमानस सपरिवार सादर आमंत्रित हैं।

सुभाष पटेल की खबर के अनुसार जावेद मोहम्मद(विशेष संवाददाता), भारत विमर्श चित्रकूट मप्र.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.