October 28, 2026

सीधी-सतना बस नहर में गिरी

1 min read
Spread the love

भोपाल। सीधी से सतना जा रही बस प्रदेश के रामपुर के नेकीन थाना क्षेत्र के सरदा पटना पुलिया के पास अचानक अनियंत्रित होकर नहर मे जा गिरी। नहर बाणसागर डैम से सीधे जुड़ी है जिससे इसमे गहराई के साथ पानी का बहाव भी तीव्र रहता है। यह घटना सुबह 8:20 की है जिसमे 60 लोग होने की सूचना है जिसमे 42 लोगो के शव बाहर निकाले जा चुके है एवं 4 लोग तैरकर सुरक्षित बाहर निकले। 12 छात्र जो रेलवे के एक्जाम के लिये सतना जा रहे थे वे भी बस मे सवार थे। बचाव दल एवं प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद। घटना की खबर लगते ही मध्य प्रदेश सरकार ने गहरा दुःख प्रकट करते हुये मृतकों को 5-5 लाख रूपये की सहायता राशि परिजनो को देने की घोषणा की।

भारत विमर्श भोपाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.