March 28, 2026

ABVP ने चित्रकूट नगर में निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

1 min read
Spread the love

चित्रकूट। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चित्रकूट नगर इकाई द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ ग्रामोदय विश्वविद्यालय के प्रांगण से किया गया। मुख्य अतिथि राम मोहल्ला ट्रस्ट के व्यवस्थापक अधिकारी संत मदन गोपाल दास महाराज, दीनदयाल शोध संस्थान के राष्ट्रीय संगठन सचिव अभय महाजन, भाजपा मंडल अध्यक्ष राव प्रबल श्रीवास्तव , विहिप के जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश तिवारी, विद्यार्थी परिषद के ओम राज तिवारी आदि उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं, परिषद के कार्यकर्ता विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता आदि सैकड़ों युवा इस आयोजन में शामिल हुए। कार्यक्रम के मद्देनजर नयागांव थाना प्रभारी आर.बी त्रिपाठी पुलिस व्यवस्था के साथ मौजूद रहे।

सुभाष पटेल की खबर के अनुसार जावेद मोहम्मद(विशेष संवाददाता), भारत विमर्श चित्रकूट मप्र.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed