December 13, 2025

गांधी भवन में रविवार को दोपहर 4 बजे अनंत मंडी का होगा आयोजन

1 min read

अनंत मंडी का आयोजन 24 जनवरी को दोहपर 4 बजे से शाम 7 बजे तक किया जा रहा है। अनंत मंडी (एक जैविक किसान बाजार) अनंत, गो रुर्बन और गांधी भवन की एक सहयोगात्मक पहल है, जो स्वस्थ, स्थानीय और मौसमी भोजन एवं पर्यावरण अनुकूल खेती को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया है। इस पहल के द्वारा यह कोशिश भी है कि भोपाल में एक पर्यावरण-जागरूक समुदाय बनाया जाए। इस मंडी का आयोजन हर महीने के दूसरे और चौथे रविवार को गांधी भवन में किया जाता है।

यहाँ पर मध्य प्रदेश के आस-पास के जिलों से कई जैविक किसान अपने खाद्य पदार्थ जैसे सब्जी, अनाज, दालें, तेल, शहद, गुड़, डेयरी उत्पाद, खाद, हर्बल दवाएँ और व्यक्तिगत देखभाल उत्पाद जैसे विभिन्न उत्पाद लाते और बेचते हैं। इसके अलावा, यहाँ पर सभी आयु समूहों के लिए विभिन्न कार्यशालाओं, चर्चाओं, कला सभाओं और रुचिकर गतिविधियों का आयोजन भी किया जाता हैं।

इस बार अनंत मंडी में जैविक सब्जियां, अनाज, डेयरी उत्पाद, तेल, शहद, त्वचा देखभाल उत्पाद, कपड़ा बैग, डायरी, जरी जरदोजी बैग जैसे कई उत्पाद होंगे। अनंत मंडी में विभिन्न प्रकार के भोजन के स्टाल होंगे जिनमे सूप, मफिन, ब्राउनी और दक्षिण भारतीय व्यंजन होंगे।ये सभी व्यंजन जैविक सामग्री से बने होंगे।

इस बार मंडी का आकर्षण पेट अडॉप्शन ड्राइव है, जिसे डाँटेस बाउल चैरिटी द्वारा आयोजित किया गया है। यह भोपाल के पशु प्रेमियों का एक समूह है जो जानवरों का जीवन बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहा है। यहसमूह शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 100+ कुत्तों के लिए भोजन और देखभाल करता है। वे जानवरों को ज़रूरत में बचाव और पुनर्वास भी करते हैं साथ ही नसबंदी और पेट अडॉप्शन ड्राइव का संचालन करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *