July 8, 2025

चित्रकूट डबल मर्डर के आरोपी ने किया सरेंडर

1 min read
Spread the love

चित्रकूट मप्र०। चित्रकूट में कार सवार युवती और उसके साथी की गोली मार कर हत्या करने के आरोपी ने बुधवार को पुलिस के सामने आत्म समर्पण कर दिया। सतना पुलिस पिछले तीन दिनों से आरोपी की तलाश में खाक छान रही थी लेकिन आरोपी उसके हाथ लगने के बजाय खुद ही सीधे थाना जा पहुंचा। प्राप्त जानकारी के अनुसार सतना शहर के सिविल लाइन थाना अंतर्गत विराट नगर में रहने वाले स्कूल संचालक एवं वकील पुष्पराज सिंह ने दोहरे हत्याकांड के मामले में बुधवार को सरेंडर कर दिया। आरोपी खुद ही वकील के साथ सफेद रंग की कार में सिविल लाइन थाना पहुंचा और टीआई एसएम उपाध्याय के चेम्बर में पहुंच कर उसने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी पुष्पराज सिंह को हिरासत में ले लिया है। उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुष्पराज के परिजनों को भी पुलिस ने सुरागरसी के लिए राउंड अप कर हिरासत में लिया था। पुलिसिया तलाश के बीच आरोपी ने बुधवार को सिविल लाइन थाना में सरेंडर कर लिया।

जावेद मोहम्मद(विशेष सवांददाता),भारत विमर्श चित्रकूट मप्र.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *