March 12, 2025

कृषि कानून के खिलाफ किया चक्काजाम

1 min read
Spread the love

पन्ना। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानून को वापस लिए जाने की मांग को लेकर आज मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने पन्ना मुख्यालय के समीप ग्राम जनकपुर के गांधीग्राम तिराहा पर सभा करते हुए कृषि कानून का विरोध किया वहीं सड़क के किनारे धरना देते हुए सड़क पर सांकेतिक चक्काजाम किया। कार्यक्रम के आयोजक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनीश खान ने कहा कि यह कानून किसान विरोधी है सिंधु बॉर्डर पर जो किसान आंदोलन करते हुए डटे हुए हैं उनका साथ देने के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से सड़कों पर उतर आई है, किसानों के चल रहे आंदोलन मे कई किसानों की जान चली गई लेकिन केंद्र सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिवजीत सिंह ,दिव्या रानी सिंह, पुष्पेंद्र सिंह ,रावेंन्द्र शुक्ला, अनुराधा, मनीष मिश्रा, मनीष शर्मा, मार्तंड देव बुंदेला, मनोज केसरवानी, दीपचंद अग्रवाल, सुनील अवस्थी, रेहान मोहम्मद, शिव प्रकाश दीक्षित ,स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी ,सौरभ पटेरिया, दीपक तिवारी, अक्षय तिवारी, वैभव थापक ,दीपू दीक्षित, भूपेंद्र सिंह ,कदीर खान, रियासत खान ,तनवीर खान ,सरदार सिंह यादव ,मुस्ताक खान, अशफाक खान, दिनेश जैन ,बृजेंद्र सिंह यादव, मृगेंद्र सिंह गहरवार, जीतेन्द्र जाटव, सागर तिवारी ,अभिषेक मिश्रा, प्रतीक सिंह, प्रकाश मिश्रा ,अंचल अवस्थी ,अमित पाल, राजभान सिंह ,भैयन राजा, संतोष यादव, भोले कुशवाहा ,आमिर खान ,जीवन पाल, राजा बाबू पटेल ,नरेंद्र विश्वकर्मा ,संतोष विश्वकर्मा ,बिहारी हरिजन, शिवलाल सेन, बाल किशोर शर्मा ,सुरेंद्र सेन ,लखन केवट, मुस्ताक खान ,रामसहाय अहिरवार ,दिनेश जैन, इमरान खान ,हनीफ खान ,रामगोपाल शिवहरे ,रामदास जाटव, मुन्नी लाल वंशकार ,सहित काफी संख्या में कांग्रेस जन व किसान भाई ग्रामीण जन उपस्थित रहे अंत मे आंदोलन में मृतक किसान भाइयों को 2 मिनिट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

संदीप विश्वकर्मा(व्यूरोचीफ),भारत विमर्श पन्ना मप्र.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *