May 20, 2024

श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए राम भक्तों से आवाहन

1 min read
Spread the love

चित्रकूट। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा अयोध्या में भव्य श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बृहद महा अभियान की शुरुआत कर रहा है। इस संदर्भ में संघ की सतना जिले के मझगवां खंड की बैठक कृषि विज्ञान केंद्र मझगांव में आयोजित की गई। सबको अपनी ऊर्जा के साथ श्री राम मंदिर निर्माण में घर-घर, गांव ,नगर में प्रत्येक घर में संपर्क अभियान चलाकर लोगों को मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए जागृत करना है। इसके लिए स्वयं सेवकों की एक टोली नाथ गांव , नगर स्तर पर भ्रमण करके संपर्क कर भव्य मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए संपर्क करेगी। 14 जनवरी से 27 फरवरी तक किया अभियान मझगवां खंड, चित्रकूट धाम नगर के क्षेत्र में वृहद रूप से चलाया जाएगा। बैठक में विभाग बोद्धिक प्रमुख सुभाष जी,जिला संघचालक राम बेटा कुशवाहा, प्रोफेसर भरत मिश्र तहसील खंड संचालक, सुशील मिश्रा तहसील कार्यवाह , नगर कारवां अशोक तिवारी, विहिप के जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश तिवारी, मठ मंदिर संपर्क प्रमुख महंत राम निहोर दास आदि मौजूद रहे

सुभाष पटेल(ब्यूरो चीफ), भारत विमर्श

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.