December 13, 2025

कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता मोतीलाल वोरा का निधन

भोपाल। कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता मोतीलाल वोरा का सोमवार को 93 साल की उम्र में निधन हो गया। कुछ महीने पहले उन्हे कोराना हुआ था तो फोर्टिस में भर्ती कराया था और उसके बाद ठीक हो गए थे। गंभीर हालत होने के कारण आईसीयू में उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था जिसके बाद सोमवार को 93 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। मोतीलाल वोरा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके है। वह 26 मई 1993 से 3 मई 1966 तक उत्तर प्रदेश के राज्यपाल भी रहे। मोतीलाल वोरा का जन्म 20 दिसंबर 1928 को राजस्थान के नागौर जिले में हुआ था। एक दिन पहले ही उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया था। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोतीलाल वोरा के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि वोरा जी एक सच्चे कांग्रेस नेता और बेहतरीन इंसान थे, उनकी कमी हमेशा खलेगी। राहुल ने कहा कि उनके संवेदनाएं शोक संतृप्त परिवार के साथ हैं।

भारत विमर्श, भोपाल

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *