भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ के पार
1 min read
कोरोना महामारी से आज पूरी दुनिया परेशान है। जिसके चलते अब तक विश्व में लाखों लोगों की मौत भी हो चुकी है। भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1,00,04,599 हो चुका है। जिसमें से 1,45,136 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है और फिलहाल एक्टिव केस का आंकड़ा 3,08,751 है। साथ ही अब तक 95,50,712 संक्रमित ठीक होकर अपने घर वापस जा चुके हैं। यह आंकड़े आरोग्य सेतु ऐप से प्राप्त हुए हैं।