March 12, 2025

पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह पत्नी के साथ पहुंचे चित्रकूट

1 min read
Spread the love

चित्रकूट। धर्मनगरी चित्रकूट मे पधारे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह और उनकी पत्नी का चित्रकूट कांग्रेस कार्यकर्ताओं व NSUI के द्वारा जगह-जगह पर फूलों से स्वागत किया गया। उसके पश्चात चित्रकूट विधायक नीलांशु चतुर्वेदी व मकसूद अहमद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और उनकी पत्नी के साथ भगवान कामता नाथ स्वामी के दर्शन करने के उपरांत रघुवीर मंदिर जानकीकुंड मे दर्शन किए तत्पश्चात आचार्य मंदिर नयागांव चित्रकूट पहुंच कर आचार्य स्वामी श्री श्री 1008 संकर्षण प्रपन्नाचार्य महाराज जी को श्रद्धांजली अर्पित की । तदुपरान्त चित्रकूट विधायक के निजनिवास राजमहल नयागांव पहुँचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया। जब उनसे किसान बिल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि किसान बिल मूल रूप से विश्वस्तरीय है। सभी देशों का जो खाद्य सामग्री का आयात है वो अधिकतर भारत से है जिसको ध्यान मे रखते हुये भारत सरकार ने 112 लाख करोड़ का सभी प्रदेशो की सुविधा के लिये किसान बिल कानून लाया गया। परंतु यह बिल किसानो के हित मे नहीं है उसके माध्यम से किसानों का केवल शोषण होगा और व्यापारियों का जो हित है वो भी चला जायेगा कोई भी व्यापारी मंडी चालू कर सकता है, जिसके लिए न कोई नियम है और न कानून। जो मंडी कानून है उसको लगभग समाप्त कर दिया गया है। अगर कोई व्यापारी किसान का पैसा खा जाये तो उसकी अपील अदालत में नही होगी। इसी तरह से जमाखोरी, कालाबाजारी के ऊपर जो कानून था उसे भी खत्म कर दिया गया। इसलिए किसान इस बिल का विरोध कर रहे हैं।

जावेद मोहम्मद(विशेष सवांददाता), भारत विमर्श चित्रकूट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *