November 10, 2026

खाद के लिए शुरू हुई मारामारी, किसानों ने लगाया खाद वितरण केंद्र पर मनमानी करने का आरोप

1 min read
Spread the love

दतिया। रबी सीजन में खेती किसानी का समय चल रहा है। किसान इन दिनों पलेवा, निराई गुड़ाई एवं बोवनी में जुटे हैं। बोवनी के लिए किसानों को खाद की जरूरत है। दीवाली के बाद किसान खाद वितरण केंद्र पर पहुँच रहे हैं। सुबह से किसान खाद वितरण केंद्र पर पहुंच जाते हैं लेकिन खाद वितरण केंद्र पर मनमानी की जा रही है। दतिया मंडी में खाद वितरण केंद्र पर कुछ किसानों ने बताया कि वह सुबह से खाद लेने कतार में लगे है लेकिन खाद वितरण करने वाले कर्मचारी मनमानी कर रहे है। जो लोग लाइन में नही है उन्हें अंदर से पर्ची काटी जा रही है।

यह स्थिति जिला मुख्यालय की है तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिले के दूरदराज के खाद वितरण केंद्रों पर क्या हाल होगा। जिला में अभी खाद की कमी नही है लेकिन वितरण करने वाले इस तरह मनमानी करते रहे तो भविष्य मे खाद की कमी होना तय है।

शानू मिश्रा की रिपोर्ट, भारत विमर्श दतिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.