February 11, 2026
Spread the love

मप्र । चित्रकूट भगवान राम की धर्मनगरी कही जाती है और यहां पर शासन प्रशासन का भी आना जाना बना ही रहता है लेकिन यहाँ की सड़कों पर किसी की नजर नही जाती। चित्रकूट धर्मनगरी होने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश का बॉर्डर भी है और भारी वाहनों का आवागमन के लिये चित्रकूट के कर्वी क्षेत्र से हनुमानधारा होते हुये सतना के लिये बाई पास सड़क के निर्माण की मंजूरी मिली थी ताकि भारी वाहन कस्बे में प्रवेश न करे और तीर्थयात्रियों को असुविधा न हो परंतु हनुमानधारा बाईपास पर गड्ढे ही गड्ढे है इस सड़क में किसी भी दिन एक बड़ी घटना हो सकती है यहां से गुजरने वाले सभी वाहनों को गड्ढों और दलदल से होकर जाना पड़ता है, लेकिन अभी तक शासन प्रशासन के कानों में जूं तक नही रेंग रही है या फिर शासन प्रशासन देखना ही नहीं चाहते है।

जावेद मोहम्मद (विशेष सवांदाता), भारत विमर्श चित्रकूट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *