November 10, 2026
Spread the love

जौनपुर:जिले में गुरुवार को आयी कोरोना की जांच रिपोर्ट में दो संक्रमित पाए गए। इसमें से एक की मौत हो गयी। जबकि आठ लोग संक्रमण से स्वस्थ हुए हैं। कोरोना से मरने वालों की संख्या 89 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के पास दोबारा भेजने के लिए कोई सैम्पल नहीं बचा।

पूर्व में भेजे गए सैम्पल में गुरुवार को 1486 की जांच रिपोर्ट आयी। इसमें से 1484 की रिपोर्ट निगेटिव शेष पाजिटिव पाए गए। कोरोना के नए मामले को मिलाकर अब तक जनपद में 5989 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इसमें 5743 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। कोरोना का लक्षण देखते हुए स्वास्थ्य टीम ने 1596 नए लोगों का सैम्पल कलेक्ट कर जांच के लिए भेजा। इसे मिलाकर कुल 2 लाख 28 हजार 780 सैम्पल लिए जा चुके हैं। इसमें से 2 लाख 27 हजार 321 की रिपोर्ट आ चुकी है। अभी 1459 की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने जनता से अपील किया है कि कोविड से बचने के लिए शासन ने जो गाइड लाइन जारी किया है उस पर अमल करें। सेनेटाइजर, मास्क व दो गज की दूरी का पालन करते रहें। तभी कोरोना पर पूरी तरह जीत हासिल कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.