November 15, 2026

मैं इसे उप-चुनाव नहीं मानता, यह चुनाव तो मध्य प्रदेश का भविष्य का चुनाव है: कमलनाथ

1 min read
Spread the love

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर कई आरोप भी लगाए हैं और साथ ही उन्होंने भाजपा से सवाल भी किए हैं।

• यह कोई आम चुनाव नहीं है। मैं तो इसे उपचुनाव भी नहीं मानता, यह चुनाव तो मध्यप्रदेश के भविष्य का चुनाव है।

• भाजपा बताएं कि वह कौन सी 4 सीटें जीतने वाली है ?

• हमारा मुकाबला भाजपा से है, उनकी कोई उपलब्धियां तो है ही नहीं, जिन से हम मुकाबला करें।

• प्रदेश के 26 लाख से अधिक किसानों का हमने कर्ज माफ किया है। मेरे पास इसके प्रमाण है पेनड्राइव के रूप में। जिसमें उन किसानों के नाम, पते, मोबाइल नंबर, अकाउंट नंबर और कितना कर्जा माफ हुआ है- उसकी राशि दर्ज है। मैं मीडिया को भी यह उपलब्ध करा रहा हूं, यह हमारे कर्ज माफी का प्रमाण है। यह भाजपा के झूठ की पोल खोल रहा है।

• जो कर्ज माफी को लेकर आरोप लगा रहे हैं वे स्वयं कर्ज माफी के कार्यक्रम में शामिल हुए हैं, इसके प्रमाण है।

• भाजपा सिर्फ़ झूठ आधारित राजनीति करती है, वह सिर्फ प्रचार- प्रसार की राजनीति कर प्रदेश की जनता को गुमराह व भ्रमित करने में लगी हुई है।

• भाजपा ने मध्यप्रदेश में कैसे संविधान और प्रजातंत्र के साथ खिलवाड़ किया है, यह सभी जानते हैं। मध्यप्रदेश में सौदेबाजी कर व बोली लगाकर जनता की चुनी हुई लोकप्रिय सरकार को गिराया गया है।

• जिस राज्य में राजनीति को भाजपा ने बिकाऊ बनाया है, वहां सब कुछ बिकाऊ है। यह भाजपा सरकार में ही संभव है।

• खरीद-फरोख्त की राजनीति से देश में प्रदेश कितना कलंकित हुआ है, यह सभी जानते हैं। मैं तो मध्यप्रदेश की पहचान बदलने में लगा था। भाजपा को यह सहन नहीं हुआ इसलिए मेरे सरकार गिरायी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.