February 14, 2026

आगामी 24 घंटे में होगी राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश

1 min read
Spread the love

राजस्थान में मानसून की बारिश का दौर जारी है और बीते 24 घंटे में राज्य के कई हिस्से में बारिश हुई है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, इस दौरान बांसवाड़ा के लोहारिया में सबसे अधिक 21 सेंटीमीटर बारिश हुई। बांसवाड़ा जिले के भूंगरा में ही 17 सेंटीमीटर एवं डूंगरपुर के साबला में 14 सेंटीमीटर बारिश हुई। पूर्वी राजस्थान की अनेक जगह पर दो से पांच सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है। शनिवार को दिन में चित्तौड़गढ़, कोटा, भीलवाड़ा एवं जयपुर में बारिश हुई। बता दें कि, राजस्थान के कई इलाकों में हुई बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई. साथ ही, मौसम भी सुहाना हो गया। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में चित्तौड़गढ़, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर व डूंगरपुर जिले में कई जगह बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed