May 8, 2024

CBI मामला: ममता को ग़ैर भाजपाई का साथ, किसने क्या कहा?

1 min read
Spread the love

कोलकाता : CBI और कोलकाता पुलिस के बीच हुई हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद मोदी सरकार के खिलाफ मेट्रो चैनल पर ममता बनर्जी धरने पर बैठ गयी। जिसका साथ लगभग सभी ग़ैर भाजपाई का साथ मिला। केजरीवाल, लालू यादव,तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव यादव समेत तमाम विपक्षी नेताओं ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोदी जी ने लोकतंत्र और संघीय ढांचे का पूरा मखौल बनाया है। कुछ साल पहले, मोदी जी ने अर्धसैनिक बलों को भेजकर दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार रोधी शाखा पर कब्जा कर लिया। अब यह मोदी-शाह की जोड़ी भारत और उसके लोकतंत्र के लिए खतरा है। हम इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हैं।

आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव ने भी बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि देश का आम आवाम बीजेपी और उसकी गठबंधन सहयोगी पक्षपाती CBI के ख़िलाफ़ है। हम ममता जी के साथ खड़े है। तानाशाही का नंगा नाच हो रहा है। लोकतंत्र पर सबसे बड़ा ख़तरा। संविधान और संवैधानिक संस्थाओं पर अभूतपूर्व संकट। चुनावी जीत के लिए देश को गृह युद्ध में झोंकने की कोशिश।

अखिलेश यादव ने भी बीजेपी पर हमला बोलते हुए। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘बीजेपी सरकार की उत्पीड़नकारी नीतियों और CBI के खुलेआम राजनीतिक दुरुपयोग के कारण जिस तरह देश, संविधान और जनता की आज़ादी ख़तरे में है, उसके ख़िलाफ़ ममता बनर्जी जी के धरने का हम पूर्ण समर्थन करते हैं। आज देश भर का विपक्ष और जनता अगले चुनाव में भाजपा को हराने के लिए एकजुट है।’

तेजस्वी यादव ने भी केंद्र में सत्तारूढ़ मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया कि बीते कुछ महीनो में CBI पर BJP दफ्तर के दवाब में लिए गए राजनीतिक निर्णयों के कारण राज्य सरकारों को ऐसा निर्णय लेना पड़ेगा। अगर अब भी CBI भाजपा के गठबंधन सहयोगी की तरह कार्यरत रही तो किसी दिन न्यायप्रिय आम अवाम अपने तरीक़े से इनका हिसाब ना कर दे। लोकतंत्र में जनता से बड़ा कोई नहीं।

उसके साथ ही राहुल गांधी से ले कर सभी विपक्षी पार्टीयों ने ममता से बात की और उनके इस क़दम में साथ रहने की हामी भरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.