October 19, 2026

राजमहल पहुंचे देवियों के दल

1 min read
राजमहल पहुंचे देवियों के दल

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 46;

Spread the love

चित्रकूट – नवरात्रि के पावन पर्व पर नौ दिनों तक मां दुर्गा की आराधना करने वाले भक्तों ने अंतिम दिन पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ जवारों का उत्सव मनाया। विगत वर्षों की परंपरा के अनुसार राजमहल नयागांव में ग्रामीणों के अलग-अलग दल जवारे लेकर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
पूजा-अर्चना के दौरान माता के भक्तों पर माता आने की धार्मिक परंपरा देखने को मिली। इस दौरान भक्तों ने सांग भी लिया। पूरे आयोजन में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा। जवारा उत्सव को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए। इनमें बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की भी अच्छी-खासी मौजूदगी रही।
इस धार्मिक आयोजन में राजमहल परिवार भी उपस्थित रहा। नवरात्रि के अंतिम दिन आयोजित जवारा उत्सव ने क्षेत्र की पारंपरिक धार्मिक मान्यताओं और लोक आस्था को जीवंत किया। श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ पूजा-अर्चना कर माता के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.