October 14, 2026

भरत घाट में धंसी सीवर लाइन, हादसे का खतरा

1 min read
भरत घाट में धंसी सीवर लाइन, हादसे का खतरा
Spread the love

बीच रास्ते में बना गड्ढा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर उठे सवाल

चित्रकूट – धर्मनगरी चित्रकूट में विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। भरत घाट में सीवर लाइन धंसने से सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ तीर्थ यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग से वाहनों और पैदल श्रद्धालुओं का आवागमन जारी है। ऐसे में किसी भी समय दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।
कराए जा रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और उनकी निगरानी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। भरत घाट जैसे धार्मिक स्थल पर सीवर लाइन का धंसना चिंता का विषय है, क्योंकि यहां श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहती है। सड़क के बीचोंबीच बने गड्ढे से वाहन चालकों और पैदल यात्रियों के लिए खतरा पैदा हो गया है।
यदि समय रहते गड्ढे की मरम्मत और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए, तो कोई गंभीर हादसा हो सकता है।
अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग इस समस्या पर कितनी जल्दी संज्ञान लेता है और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाता है।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.