October 17, 2026

भरत घाट में बाढ़ का मलबा फिर मंदाकिनी नदी में डाला जा रहा

1 min read
भरत घाट में बाढ़ का मलबा फिर मंदाकिनी नदी में डाला जा रहा
Spread the love

चित्रकूट – मंदाकिनी नदी में बीते दिनों आई भीषण बाढ़ के बाद घाटों और सड़कों पर जमा मिट्टी व मलबे की साफ-सफाई का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। लेकिन भरत घाट क्षेत्र में सफाई के दौरान निकाली जा रही मिट्टी और मलबे को ट्रैक्टर एवं जेसीबी की मदद से दोबारा मंदाकिनी नदी में ही डाले जाने का मामला सामने आया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदाकिनी नदी में अभी पानी होने के कारण मलबा दिखाई नहीं दे रहा है, लेकिन कुछ दिनों बाद जलस्तर कम होने पर नदी में भारी मात्रा में मिट्टी जमा दिखाई दे सकती है। इससे नदी की स्वच्छता और प्राकृतिक स्वरूप पर भी असर पड़ने की आशंका है।

लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन को घाटों और सड़कों से निकाली जा रही मिट्टी व मलबे को वाहनों के माध्यम से नदी से दूर किसी निर्धारित स्थान पर डलवाने की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि मंदाकिनी नदी को प्रदूषित होने होने से बचाया जा सके।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.