September 7, 2026

सीएम योगी ने चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

1 min read
सीएम योगी ने चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री
Spread the love

चित्रकूट यूपी – मंदाकिनी की भयावह बाढ़ के बाद रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ चित्रकूट पहुंचे। उन्होंने रामघाट का हवाई व स्थलीय निरीक्षण किया, रैन बसेरा में पीड़ितों से मिले। रामायण मेला परिसर में 800 परिवारों को 50 किलो की 26 सामान वाली राहत किट बांटी। सीएम ने कहा- जनहानि न होना कामतानाथ का आशीर्वाद है, जिनके घर बहे, उन्हें पीएम/सीएम आवास और जमीन का पट्टा मिलेगा। अतिक्रमण पर समीक्षा होगी।

सूबे के मुख्यमंत्री ने अपने अभिभाषण में कहा कि पिछले 2017 के पूर्व की सरकारें बाढ़ पीड़ितों को खाली ब्रेड दिया करती थी और हमारी डबल इंजन की सरकार 50 किलो राशन सामग्री दे रही है।उन्होंने कहा कि ये प्रभु श्री राम, कामतानाथ, हनुमान जी और यहां के संतो की कृपा है कि किसी प्रकार की जन हानि नहीं हुई, मंदाकिनी नदी जिस तरह से 2 मंजिलों के ऊपर से बह रही थी ऐसे में मंदाकिनी की कृपा भी चित्रकूट वासियों पर है। लेकिन मंदाकिनी नदी की सीमा को खाली रखना चाहिए और किसी भी प्रकार का कोई निर्माण कार्य नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा जिस दिन चित्रकूट में भयानक बाढ़ आई थी मैं बलिया में बाढ़ पीड़ितों के साथ था। जब पता चला तो तुरंत 8 टीमें रवाना किया गया जिससे बाढ़ में फंसे पीड़ितों की सुरक्षा हो सके। उन्होंने कहा कि दुकान,मठ मंदिर,खेती,घर आदि का बहुत नुकसान हुआ है जिसका सर्वे कराकर हमारी डबल इंजन की सरकार मदद करेगी।

मैंने पहले ही निर्देशित किया हुआ है कि बाढ़ या अग्निकांड में गरीब का घर पूरी तरह नष्ट होने पर पात्रता के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना अथवा मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत तत्काल आवास और भूमि का पट्टा उपलब्ध कराया जाए।

मैं आज आपको आश्वस्त करने आया हूं कि आपदा की इस घड़ी में आप अकेले नहीं हैं। परिवार, व्यापारी, मठ-मंदिर और घाट—जहां भी नुकसान हुआ है, सरकार हर संभव सहयोग और सहायता सुनिश्चित करेगी।

भारत विमर्श उत्तर प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *