October 20, 2026

बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे नीलांशु चतुर्वेदी, संतोषी अखाड़ा के महंत का जताया आभार

1 min read
बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे नीलांशु चतुर्वेदी, संतोषी अखाड़ा के महंत का जताया आभार
Spread the love

चित्रकूट – मंदाकिनी नदी में आई भीषण बाढ़ के बाद चित्रकूट में बड़ी संख्या में लोगों के घरों में रखा गृहस्थी का सामान खराब हो गया है। बाढ़ से प्रभावित लोगों के सामने रहने और भोजन की समस्या भी खड़ी हो गई है। ऐसे संकट के समय संतोषी अखाड़ा के महंत सत्यनारायण दास महाराज द्वारा करीब छः से सात सौ बाढ़ पीड़ितों के ठहरने के साथ-साथ भोजन और पेयजल की व्यवस्था स्वयं की जा रही है।
बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने के लिए चित्रकूट के पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी संतोषी अखाड़ा पहुंचे और प्रभावित लोगों से मुलाकात की। उन्होंने महंत सत्यनारायण दास महाराज द्वारा की जा रही सेवा के लिए उनका आभार जताया।
नीलांशु चतुर्वेदी ने कहा कि दुख और संकट की इस घड़ी में संतोषी अखाड़ा के महाराज बाढ़ पीड़ितों का सहारा बने हैं। इस तरह की सेवा और सहयोग समाज के लिए प्रेरणादायक है। हम सभी बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ खड़े हैं और उनकी हर संभव मदद के लिए तैयार हैं।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.